मऊ, मार्च 29 -- मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रविंद्रनाथ राय एवं क्राइम इंस्पेक्टर ओपी यादव के कुशल नेतृत्व में एंटी रोमियो स्क्वाड टीम महिलाओं को सुरक्षा के बाबत जागरूक करने का काम कर रही है। शुक्रवार को नगदोपुर में पहुंचकर महिलाओं को शासन की ओर से जारी किए गए हेल्पलाइन नम्बर के बारे में जानकारी दी। बताया कि 1090-महिला हेल्पलाइन नंबर, 112 -पुलिस आपातकालीन सेवा डायल, 1930-साइबर हेल्पलाइन नंबर, 1098-चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर, 102 - गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए, 108 -एम्बुलेंस हेल्पलाइन, 1098 -चाइल्ड हेल्प लाइन, 101- अग्निशमन सेवा के लिए काल करके मदद ले सकती हैं। इस मौके पर उप निरीक्षक ने महिलाओं को साइबर अपराध से बचने के लिए अनेक टिप्स दिए और उन्हें जागरूक भी किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.