लखीमपुरखीरी, मई 26 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र से एक युवती घर अपने प्रेमी के साथ चली गई। परिजनों का कहना है कि वह ढाई लाख रूपये की नकदी 70 हजार रूपये के जेवरात भी ले गई है। पुलिस ने युवती के चाचा की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि रविवार की रात उसकी भतीजी घर से ढाई लाख रुपये की नकदी और 70 हजार रूपये के जेवरात लेकर गांव निवासी महेश सरकार के साथ चली गई। इस मामले की पूछताछ करने जब वह युवक के चाचा से करने गया तो वह गाली गलौज करने लगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.