नई दिल्ली, मार्च 31 -- इंडसइंड बैंक ने कई साझेदार बैंकों के साथ बड़ी डील की है। रिपोर्ट के अनुसार बैंक ने बड़े कॉरपोरेट लोन को ट्रांसफर किया है। इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) का प्रयास है कि नगदी को बढ़ाया जाए। चल रही जांच के कारण बैंक की कुल संपत्ति में 2000 करोड़ रुपये की कमी आ सकती है। इकनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार आईसीआईसीआई बैंक और फेडरल बैंक ने उच्च श्रेणी के लोन को 7.5 प्रतिशत से 8 प्रतिशत ब्याज के बदले बैंक को नगदी प्रदान की है। यह ट्रांसफर इंटर बैंक पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट (IBPC) के नियमों के तहत किया गया है। मामले की जानकारी रखने वाले व्यक्ति के अनुसार बैंक पिछले 10 दिनों से यह डील करने के लिए प्रसायरत है। बता दें, इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों का मानना है कि यह ट्रांसफर किया गया लोन 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.