पीलीभीत, फरवरी 17 -- पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना अमरिया पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि 12 फरवरी की रात में वह अपने परिवार के साथ घर पर सो रहा था। सुबह चार बजे उसकी आंख खुली तो देखा कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री चारपाई पर नहीं थी। उसने अपनी पुत्री की काफी खोजबीन की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। उसकी पत्नी ने बताया कि गांव का अमित पुत्र चंद्रपाल रात में उसके घर के दरवाजे पर खड़ा था। घर में रखे 50 हजार रुपये व दो सोने के झुमके भी घर पर नहीं थे। इसके बाद वह अमित के घर पर गया तो वह वहां नहीं मिला। जब उसने चंद्रपाल के परिजनों से की तो चन्द्रपाल व उसका लड़का धीरज,पुत्री रजनी उसको मारने को हमलावर हो गए। आरोपियों ने गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हि...