गोंडा, दिसम्बर 1 -- परसपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैना में बीती रात चोर घर के पीछे से छत के रास्ते आंगन में उतरे एक कमरे का दरवाजे में लगा कुंडी तोड़ दिया। कमरे रखे दो बक्से उठा ले गए। गृहस्वामी मनोराम पासवान ने बताया कि चोर बक्से में रखा चौदह हजार नगदी और कीमती सोने चांदी के जेवरात चुरा ले गए। वारदात के दौरान गृहस्वामी बरामदे मे और घर की महिलाएं दूसरे कमरे में शो रहे थे। सुबह उठने पर घर के लोगों की जानकारी हुई। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि छानबीन के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.