भागलपुर, नवम्बर 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता तिलकामांझी थाना क्षेत्र के मुंदीचक में रहने वाले विवेक कुमार की पत्नी अपने प्रेमी संग भाग गई। घटना को लेकर उन्होंने थाने में केस दर्ज कराया है। विवेक ने पुलिस को बताया है कि खगड़िया के बेलदौर की रहने वाली लड़की से 23 मई 2023 को उनकी शादी हुई। शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था। 12 नवंबर को सुबह 10 बजे उनकी पत्नी पिताजी से सहेली के घर जाने की बात कही और घर से निकल गई। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। खोजबीन के दौरान ही पता चला कि बेलदौर के ही रहने वाला दिलखुश उनकी पत्नी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। विवेक ने पुलिस को यह भी बताया है कि उनकी पत्नी घर से तीस हजार रुपये और सारा आभूषण लेकर चली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.