पीलीभीत, जून 27 -- थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि 25 जून को सुबह 10 बजे उसकी 17 वर्षीय पुत्री को युगविंदर कुमार निवासी ग्राम होना जहानाबाद अपनी मां बेला देवी और भाई नरेश के साथ बहलाफुसलाकर कहीं ले गया है। उसकी पुत्री घर से डेढ़ तोला सोने के जेवर और 45 हजार रुपए नगद भी अपने साथ ले गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि लापता किशोरी की तलाश की जा रही है,जल्द उसको बरामद कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.