रांची, दिसम्बर 4 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी प्रखंड क्षेत्र में बढ़ती ठंड को देखते हुए, नगड़ी के सीओ राजेश कुमार ने गुरुवार शाम को सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई। सीओ के निर्देश पर, नगड़ी चौक सहित अन्य मुख्य जगहों पर अलाव जलाने के लिए लकड़ी की व्यवस्था कराई गई। ग्रामीणों ने इन जगहों पर अलाव जलाकर ठंड से कुछ राहत महसूस की। सीओ द्वारा यह व्यवस्था कराने पर स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें धन्यवाद दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...