रांची, दिसम्बर 6 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी के कुदलुम स्थित आदित्य प्रकाश जालन सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को मातृशक्ति जागरण और सांस्कृतिक उत्थान के लिए सप्तशक्ति संगम उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मातृशक्ति गायत्री देवी और बेबी कुमारी को सम्मानित किया गया। इससे पहले राष्ट्रीय सेविका समिति की महानगर कार्यवाह डॉ जिज्ञासा ओझा, पद्मावती सिंह, गायत्री कुमारी, रेखा तिवारी एवं अनीता ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम शुरू किया। मुख्य वक्ता और सप्तशक्ति संगम की जिला संयोजिका पद्मा सिंह ने महिलाओं से पर्यावरण संरक्षण करने और अपनी संस्कृति को बच्चों तक पहुंचाने का आह्वान किया। रजरप्पा विभाग की सह संयोजिका गायत्री कुमारी ने कहा कि प्रत्येक माता राष्ट्र निर्माण में भागीदार है, क्योंकि एक अच्छी सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.