रांची, मई 19 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी थाना क्षेत्र में 34 वर्षीय विवाहिता से गांव के ही 54 वर्षीय शिवशंकर कच्छप ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण जुट गए और आरोपी की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के संबंध में पीड़िता ने नगड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता सोमवार को दिन के साढ़े 10 बजे खेत से बकरी चराकर अपने घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपी उसका पीछा करते हुए पीड़िता के घर तक पहुंच गया घर में जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी को रंगेहाथ धर दबोचा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.