रांची, मई 29 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी का ऐतिहासिक दो दिनी मंडा पूजा गुरुवार को भोक्ता झूलन के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान गुरुवार को मंडा पूजा स्थल नगड़ी में मंडा मेला लगा। इससे पूर्व बुधवार की रात फूलखुंदी और धुआं-सुआं सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए गए। फूलखुंदी कार्यक्रम में भोक्ताओं ने दहकते अंगारों पर नंगे पैर चलकर आस्था का परिचय दिया। इस वर्ष 270 भोक्ता और 560 सोक्ता शामिल हुए। झूलन कार्यक्रम में भोक्ताओं ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की जिसे श्रद्धालुओं ने प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया। क्षेत्र के विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि मंडा पूजा हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। मंडा पूजा के सफल आयोजन में मंडा पूजा समिति के अध्यक्ष चूड़ामणि महतो, तपेश्वर केशरी, दिनेश केशरी, शशिभूषण भगत, बलकरण महतो, केदार महतो, दौलतराम केशरी, प्रभात महतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.