रांची, मार्च 27 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। भाजपा नेता अनिल महतो टाइगर की हत्या के विरोध में रांची बंद का नगड़ी प्रखंड क्षेत्र में मिलाजुला असर रहा। नगड़ी चौक और चेकनाका चौक की अधिकांश दुकानें लोगों ने स्वेच्छा से सुबह से ही बंद रखी। हालांकि गुरुवार की दोपहर बाद सभी दुकानें और बाजार खुल गए। रांची-गुमला एनएच पर लंबी दूरी के वाहन और ऑटो 12 बजे तक कम चले। सुबह 10 बजे बंद के समर्थन में निकले भाजपा कार्यकर्ताओं को नगड़ी पुलिस ने हिरासत में लेकर थाना में दो तीन घंटे तक बैठाने के बाद छोड़ दिया। थाना में बैठाए गए भाजपा नेताओं में शशिभूषण भगत, पंकज शाहदेव, केदार महतो, चूड़ामणि महतो, विंध्याचल महतो, दीपक कुमार केसरी, जयकिशन महतो, राकेश केशरी, हेमंत केसरी, अरविंद केसरी, मधुबाला देवी और विकास उरांव आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.