रांची, नवम्बर 24 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी थाना क्षेत्र के प्रेमनगर चौक स्थित पतराचौली स्कूल के पास दो बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 37 वर्षीय नितेश इंदवार गुमला जिले के भरनो निवासी की मौके पर मौत हो गई। वहीं अशोक कुम्हार इटकी के खोरखा टोली गांव निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सोमवार की शाम साढ़े चार बजे की है। हादसे के बाद दोनों बाइक सवारों को गुटवा ओवरब्रिज के पास स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नितेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं अशोक कुम्हार को रिम्स में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। सूचना मिलने पर पुलिस दोनों बाइक और शव को कब्जे में लेकर थाने लाई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने भरनो आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.