रांची, जुलाई 2 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी थाना क्षेत्र के नारो बाजार के पास एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना एनएच 43 पर बुधवार की दोपहर डेढ़ बजे की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नारो बाजार के पास सड़क के किनारे खड़ी एक सिटी राइड बस सवारी उठा रही थी। उसी दौरान इटकी थाना क्षेत्र के चिनारो पुरियो गांव निवासी विजय धान अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ बाइक से गुजर रहा था। सड़क के किनारे बस खड़ी रहने के कारण वह उसे ओवरटेक कर रहा था तभी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह परिवार समेत बीच सड़क पर गिर गया। उसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उसकी पत्नी 40 वर्षीया पूजा धान, पुत्री आठ वर्षीया अनुष्का धान और एक वर्षीय अनामिका धान को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। वहीं बाइक चला रहे विजय धान और उनकी बेटी अमिता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.