रांची, अगस्त 14 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी में गुरुवार को जिला परिषद सदस्य पूनम देवी और समाजसेवी बजरंग महतो के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा नगड़ी के प्रेमनगर चौक से शुरू होकर मेन रोड, प्रखंड कार्यालय होते हुए चेक पोस्ट चौक तक गई। तिरंगा यात्रा में उप प्रमुख अफ्साना परवीन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण हाथों में तिरंगा झंडा लिए बड़ी उत्साह के साथ शामिल हुए। मौके पर नगड़ी की जिला परिषद सदस्य पूनम देवी ने कहा कि देश की आजादी में हजारों देशभक्तों ने अपनी आहुति दी उनके सम्मान में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.