रांची, जनवरी 23 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा शुक्रवार को नगड़ी स्थित केंद्रीय तसर प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान में एकदिनी चिंतन शिविर एवं वार्षिक कार्य योजना बैठक आयोजित की गई। चिंतन शिविर में देश के प्रमुख तसर अनुसंधान केंद्रों मसूरी, गुवाहाटी, पम्पोर, बिलासपुर, बरहमपुर और बेंगलुरु के संस्थानों ने अपने-अपने क्षेत्रों की चुनौतियों और उनसे निपटने की रणनीति पर प्रस्तुति दी। इस दौरान उच्च गुणवत्तावाले रेशम की मांग और उत्पादन के बीच का अंतर, भारतीय रेशम की वैश्विक ब्रांडिंग की कमी, उप-उत्पादों के सीमित उपयोग तथा बीज उत्पादन में निजी क्षेत्र की कम भागीदारी शामिल रही। केंद्रीय रेशम बोर्ड की वार्षिक कार्य योजना बैठक में संस्थान के निदेशक डॉ एनबी चौधरी ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.