रांची, फरवरी 10 -- नगड़ी, प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान नगड़ी के कटहल मोड़ के पास चौरा टंगरा चेकपोस्ट पर पुलिस ने एक कार से नौ लाख रुपये नकद बरामद किए। घटना मंगलवार को दिन 11 बजे की है। जानकारी के अनुसार, चेक पोस्ट पर तैनात मजिस्ट्रेट मोहम्मद एजाज और एएसआई अरुण अकेला के नेतृत्व में वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान एक नीली रंग की कार (जेएच 01ईजेड-3498) को रोककर जांच की गई। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखे एक बैग से नौ लाख रुपये बरामद हुए। दस्तावेज नहीं दिखा पाया कार सवार कार सवार व्यक्ति ने पूछताछ में खुद को एक ज्वेलरी दुकान का संचालक बताया। उसने दावा किया कि वह आभूषण खरीदने के लिए रांची जा रहा था। हालांकि, मौके पर वह इतनी बड़ी नकदी से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.