रांची, अक्टूबर 13 -- पिस्कानगड़ी प्रतिनिधि। नगड़ी प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को नगड़ी के सपारोम बाजार में केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए 'वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और रांची जिला ग्रामीण संगठन सृजन के प्रभारी शहजादा अनवर ने कहा कि जनता के वोट की चोरी कर जो सरकार केंद्र में बनी है, वह जनता की सरकार नहीं हो सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी करके लोकतंत्र को कुचला गया है और जनता अब इन्हें माफ नहीं करेगी। रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा ने कहा कि वोट चोरी लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी की सरकार छल और साजिश की नींव पर खड़ी है। सोमनाथ मुंडा ने कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान भ्रष्ट सत्ता के खि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.