रांची, जनवरी 9 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गुरुवार की रात नगड़ी के आसपास के गांवों में स्थित खेत-खलिहानों में ओस की बूंदें बर्फ में तब्दील हो गईं। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर निकले तो पुआल और घास पर सफेद बर्फ की हल्की चादर बिछी मिली। इस कड़ाके की ठंड से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। सबसे अधिक परेशानी किसानों को हो रही है। नगड़ी के नारों गांव के किसान गणेश महतो, सुरेश महतो, पंचु उरांव और रोपना तिर्की ने बताया कि अत्यधिक ठंड के कारण खेती के कार्यों में बाधा आ रही है। सुबह के समय खेतों में तैयार मटर और फूलगोभी की फसल तोड़ने के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं। ठंड के कारण मजदूर काफी देर से काम पर पहुंचते हैं, जिससे फसलों को समय पर बाजार नहीं पहुंचा पा रहे हैं। वहीं, कड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.