रांची, जनवरी 15 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। कुदलुम स्थित श्रीकृष्ण चंद्र गांधी शैक्षिक नगर में गुरुवार को विद्या विकास समिति, झारखंड द्वारा आयोजित आठ दिनी प्रांतीय घोष आचार्य प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। समापन सत्र के दौरान विद्या विकास समिति, झारखंड के प्रदेश सचिव नकुल शर्मा ने प्रशिक्षु आचार्यों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य क्रिया आधारित शिक्षा के माध्यम से बच्चों का विकास करना है। विद्या भारती ने पांच आधारभूत विषयों के जरिए बालकों के अंदर पंचकोषीय विकास का लक्ष्य रखा है। इन आधारभूत विषयों में शारीरिक शिक्षा के अंतर्गत घोष की शिक्षा भी शामिल है, जो छात्रों में एकाग्रता और एकता की भावना को बढ़ाती है। उन्होंने आचार्यों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक छात्रों को घोष की शिक्षा दें। 2027 के महाकुंभ की तैयारी नकुल शर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.