रांची, अप्रैल 18 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी के सपारोम सहित आसपास के गांवों में गुड फ्राइडे पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान ईसाई धर्मावलंबियों ने गिरजाघरों में विशेष पूजा-अर्चना की। सपारोम स्थित संत अंथोनी चर्च में ईसा मसीह की प्राण पीड़ा को याद करते हुए क्रूस रास्ता को दुहराया। युवा संघ के भाई-बहनों ने ईसा मसीह के क्रूस रास्ते की जीवंत प्रस्तुति की। वहीं फादर किस्टो दास ने कहा कि संसार के सृष्टिकर्ता परमेश्वर मानव बनकर धरती पर अवतरित होकर आम इंसान की तरह दुख तकलीफ सहे। उन्होंने मानव कल्याण के लिए क्रूस पर अपने प्राणों की बलि देकर संसार को मानवता का पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम में पल्ली पुरोहित फादर विजय पन्ना, फादर अजीत कल्याण सहित बड़ी संख्या में आसपास के गांवों के विश्वासी मौजूद थे। मौके पर नगड़ी के नारो, पतराचौली और केसारो आदि गांवों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.