रांची, जनवरी 16 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी थाना क्षेत्र के लालगुटवा ओवरब्रिज के पास चलती एसयूवी में आग लग गई। अगलगी में एसयूवी जलकर खाक हो गई। घटना गुरुवार की देर रात लगभग 12 बजे की है। बताया जाता है कि एसयूवी सवार एनएच 43 से छत्तीसगढ़ से धुर्वा जा रहे थे। लालगुटवा ओवरब्रिज के पास पहुंचते ही चलती गाड़ी में धुआं निकलने लगा। जब तक उस बैठे लोग कुछ समझ पाते एसयूवी जलने लगी। इसके बाद एसयूवी में सवार सभी लोग किसी तरह उतर कर जान बचाई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना नगड़ी पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। कुछ देर बाद पहुंची अग्नि शमन विभाग की टीम ने आग बुझाई। लेकिन तब तक एसयूवी का अधिकतर भाग जल चुका था। इस संबंध में एसयूवी मालिक यदुनाथ यादव ने नगड़ी के दलादली ओपी में आवेदन दिया है। उन्होंने गाड़ी में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.