रांची, सितम्बर 10 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी थाना क्षेत्र के टिकराटोली मनोकामना नगर स्थित ममता लाइन होटल के कर्मी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक 19 वर्षीय निखिल कुमार गिरिडीह जिले के राजधनवार पुरनानगर निवासी विवेक भूषण सिंह का पुत्र था। घटना बुधवार को दोपहर डेढ़ बजे की है। वह होटल के पीछे स्टॉफ रूम में गया और फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद जब वह होटल नहीं पहुंचा तो होटल के अन्य कर्मचारी उसे बुलाने गए तो उसे फंदे से लटका देख होटल के मालिक विजय महतो और नगड़ी थाने को इसकी सूचना दी। इसके बाद नगड़ी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। इस संबंध में होटल के कर्मचारियों ने बताया कि 10 दिन पहले ही वह होटल में काम करने आया था। उसके पिता कैंसर से पीड़ित हैं इसे लेकर वह काफी तनाव में रहता था। वहीं परिजनों ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.