रांची, फरवरी 8 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी स्थित आदर्श वृद्धाश्रम में शनिवार को सीसीएल (सीएसआर) द्वारा निर्मित प्रथम तल का उद्घाटन किया गया। सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष मिश्र, सीएसआर के जीएम एसएस लाल और जॉन बोदरा ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। सीसीएल के निदेशक ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमारी कंपनी को बुजुर्गों की सेवा करने का मौका मिला। इस आश्रम में बुजुर्गों की अच्छी सेवा की जा रही है। उन्होंने आश्रम के संचालक सचिव पंकज सिन्हा की सराहना की। मौके पर समाजसेवी लक्ष्मी नारायण सिंह, शिबू सिंह, रंजीत सिंह, प्रदीप सिंह, अनिल टाइगर सहित सीसीएल के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.