रांची, मार्च 23 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। उपायुक्त रांची के आदेशानुसार नगड़ी अंचल कार्यालय में शनिवार को लंबित दाखिल खारिज के मामलों के निष्पादन के लिए विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में 102 आवेदकों के मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं 80 आवेदकों की जमीन की दाखिल खारिज कर उन्हें शुद्धि पत्र दिया गया। इस दौरान सीओ राजेश कुमार सीआई अशोक सिंह ने आवेदकों को शुद्धि पत्र सौंपा। मौके पर विभिन्न पंचायतों के राजस्व कर्मी और अंचल कार्यालय के पदाधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.