संभल, फरवरी 15 -- नखासा थाना क्षेत्र के गांव कसेरुआ में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने चार किसानों के नलकूपों से स्टार्टर व सिंचाई का सामान चोरी कर लिया। रविवार सुबह किसानों को चोरी की जानकारी हुई। हालांकि पुलिस ने चोरी की जानकारी से इंकार किया है। थाना क्षेत्र के गांव कसेरूआ निवासी मुनेश कुमार ने बताया कि रविवार सुबह वह खेत पर पहुंचे, तो चोर नलकूप से स्टार्टर चोरी कर ले गए। वहीं गांव निवासी यूनुस, नफीस और अजय प्रताप के नलकूपों से भी स्टार्टर व सिंचाई का सामान चोरी हुआ है। पीड़ित किसान ने बताया कि चोर लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं लेकिन पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पा रही है। थाना प्रभारी संजीव बालियान ने बताया कि चोरी की जानकारी थाने पर नहीं दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.