गिरडीह, जनवरी 9 -- डुमरी, प्रतिनिधि। अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में डुमरी अनुमंडल क्षेत्र के सुदूर क्षेत्रों में गुरुवार को नक्सल विरोधी विशेष अभियान चलाया गया। अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, डुमरी थाना प्रभारी, निमियाघाट थाना प्रभारी तथा सशस्त्र बल की संयुक्त टीम शामिल थी। पुलिस टीम ने भरखर, नगलो, पारगो तिलैया, सियारी मोड़ सहित आसपास के जंगली इलाकों एवं सुदूरवर्ती गांवों में एरिया डोमिनेशन कर नक्सलियों एवं उनके संभावित समर्थकों की खोजबीन की। अभियान के दौरान पुलिस ने कई स्थानों पर रेंडम बाइक चेकिंग भी की और संदिग्ध व्यक्तियों तथा उनकी गाड़ियों की पड़ताल की। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसा अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...