हिन्दुस्तान ब्यूरो, फरवरी 19 -- बिहार अब नक्सल मुक्त हो चुका है। यह बड़ा दावा किया है बिहार पुलिस मुख्यालय ने। लेकिन कभी एक ऐसा वक्त भी था जब बिहार के एक तिहाई भू-भाग पर नक्सलियों का प्रभाव था। राज्य के कुछ इलाकों में तो उनकी समानांतर सरकार थी। जहानाबाद, भोजपुर, गया, जमुई, शिवहर, रोहतास, सीतामढ़ी, लखीसराय, औरंगाबाद के सुदूर इलाकों में शाम ढलने के बाद आम लोगों की कौन कहे, पुलिस भी बाहर निकलने से डरती थी। पुलिस विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के 22 जिले नक्सली प्रभाव वाले थे। बिहार ने लंबे संघर्ष के बाद अब 'लाल आतंक' से मुक्ति पा ली है। पुलिस और केंद्रीय बलों की दबिश, सरकार के विकास कार्य और नक्सलियों पर कड़े प्रहार के बाद अब बिहार में नक्सलवाद का सफाया हो चुका है। नक्सली क्षेत्रों में विकास और प्रशासन के प्रति भरोसा बढ़ाने के लिए नीतीश ...