चतरा, जुलाई 27 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। जन विकास केन्द्र हजारीबाग में जेवियर सोसल सर्विस संस्था, रांची के ग्रामीण प्रबंधन के तीस विद्यार्थियों ने चतरा जिले के पत्थलगड्डा प्रखण्ड अंतर्गत नक्सल प्रभावित मेराल पंचायत का भ्रमण किया। इस दौरान सायल, मेराल, जोरी व अन्य गांवों में क्षेत्र भ्रमण के दौरान जन विकास केन्द्र, हजारीबाग के द्वारा किये गए कार्य जैसे तालाब, कूप, बर्मी कम्पोस्ट, शेड, सिमरालता, सुअर पालन केन्द्र, लाह की खेती, श्री विधि धान की खेती एवं महिला समूह, किसान समूह से मिलकर उनके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने इसपर अध्ययन भी किया। क्षेत्र भ्रमण में जेवियर सोशल सर्विस के प्रोफेसर डॉक्टर प्रमिल पांडा और जन विकास केन्द्र के सहायक प्रबंधक फादर प्रबल खाखा, प्रोजेक्ट कॉडिनेटर सुखराम टोप्पो एवं सुरेश कुमार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.