लातेहार, जनवरी 2 -- लातेहार, संवाददाता। स्थानीय समुदायों, विशेषकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों के बीच पुलिस एवं प्रशासन के प्रति विश्वास कायम करने तथा विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस बल द्वारा निरंतर समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं। इसी में शुक्रवार को सीआरपीएफ 11 बटालियन कैंप सरयू ने सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर डीसी उत्कर्ष गुप्ता एवं एसपी कुमार गौरव ने सिविक एक्शन कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों एवं स्थानीय समुदाय के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम पुलिस-प्रशासन और आम जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को मुख्...