मिर्जापुर, जनवरी 1 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुखड़ा गांव स्थित सिंचाई डाक बंगले में बुधवार को तीनों जनपदों के पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर रखने और जंगलों में कॉम्बिंग बढ़ाने पर सहमति बनी। साथ ही बैठक का नेतृत्व कर रहे एएसपी नक्सल मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि आमजन के बीच संवाद स्थापित कर उनकी समस्या सुन निस्तारण करें। एएसपी नक्सल मनीष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर रखने के मद्देनजर तीन जिलों के पुलिसकर्मियों और पीएसी की संयुक्त बैठक हुई। उन्होंने नक्सल प्रभावित जंगल और जिले में सूचनाओं के आदान प्रदान की व्यवस्था बनाए रखें। गोपनीय गतिविधियों पर पूरी नजर होनी चाहिए। कहा कि सीओ और थानाध्यक्ष मय हमराही संग जंगल में कॉम्बिंग करें। आमजन के बीच जनसंवाद स्थापित कर उनकी समस्य...