नई दिल्ली, मार्च 31 -- नक्सली संगठन के नाम पर लेवी मांगने के मामले में एसआईटी ने पांच कुख्यात को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। सभी प. सिंहभूम जिले के रहनेवाले हैं। इनकी गिरफ्तारी आमदा ओपी (खरसावां थाना) क्षेत्र में रेलवे साइट पर कर्मियों से मारपीट करने व पिस्तौल का भय दिखा लेवी मांगने में हुई है। रविवार को एसपी मुकेश लुणाय ने अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि 24 मार्च की रात आमदा रेलवे साइट पर 6-7 अज्ञात लोग पिस्तौल के साथ पहुंचे थे। उन्होंने लेवी के लिए पिस्तौल का भय दिखाते हुए डंडे से साइट पर सो रहे कर्मियों के साथ मारपीट की थी। बंद लिफाफा में पश्चिम सब जोनल कमेटी कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नाम के लेटर पेड पर संगठन के लिए लेवी मांगी थी, जिसकी शिकायत थाना में की गयी थी। इसी मामले में गिरफ्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.