चाईबासा, मार्च 18 -- चाईबासा।प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी ) नक्सली संगठन के विरुद्ध चल रहे सर्च अभियान के दौरान 18 मार्च को गोईलकेरा थानान्तर्गत हाथीबुरू और लोवाबेड़ा के बीच वन क्षेत्र में 01 (एक) नक्सल डम्प को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया। साथ-साथ बरामद विस्फोटक सामग्री को भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है। साथ ही उक्त नक्सल डम्प से भारी मात्रा में गोला-बारूद एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गयी,जिसे विधिवत् जप्त किया गया। यह जानकारी पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने दी। उन्होंने बताया भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, ...