रांची, दिसम्बर 8 -- रांची, संवाददाता। वर्चस्व की लड़ाई में पूर्व कुख्यात नक्सली मोहन यादव की हत्या के मामले में ट्रायल फेस कर रहे आरोपी राहुल गंझू को अदालत ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। यह फैसला सोमवार को अपर न्यायायुक्त अरविंद सिंह की अदालत ने सुनाई। मामले में आरोपी दिनेश राम पर सुनवाई लंबित है। मामला गवाही पर चल रहा है। यह मामला 5 जुलाई 2020 का है। मोहन यादव टीपीसी का कुख्यात नक्सली था, जिसने अपना अलग दस्ता बनाकर ठेकेदारों, कोयला ट्रांसपोर्टरों और कारोबारियों से लेवी वसूलना शुरू कर दिया था। लेवी नहीं देने पर आगजनी और फायरिंग की घटनाओं को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैलाता था। इसी वजह से मोहन यादव और टीपीसी संगठन के बीच वर्चस्व की लड़ाई छिड़ गई थी। घटना के दिन बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेदंडा स्थित हेरू जंगल में टीपीसी और मोहन यादव दस्...