औरंगाबाद, फरवरी 12 -- देव प्रखंड के बेढ़नी में बने पंचायत सरकार भवन का इस्तेमाल आम लोग कर पाएंगे। अब उन्हें जरूरी कार्यों के लिए प्रखंड मुख्यालय नहीं जाना होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार नक्सल प्रभावित बेढ़नी पंचायत के लोगों को जरूरी कार्यों के लिए देव प्रखंड कार्यालय जाना पड़ता है। पूर्व में इस इलाके में नक्सलियों का प्रभाव था। मंगलवार को पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। इस पंचायत सरकार भवन में मुखिया के साथ ही पंचायत सचिव के लिए कार्यालय उपलब्ध कराए गए हैं। इसमें किचेन और बाथरूम की व्यवस्था है। एक डाकघर दिया गया है, जिसमें जरूरी पत्राचार का काम होगा। राजस्व कर्मचारी के लिए एक कमरा उपलब्ध है। एक लाइब्रेरी बनाई गई है, जिसमें जरूरी किताबें रखी जाएंगी। यहां बैठकर अधिकतर कार्य किए जा सकेंगे। सरपंच के लिए एक कमरा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.