जगदलपुर, जनवरी 4 -- छत्तीसगढ़ के बस्तर रेंज में 2025 नक्सलियों पर कहर बनकर टूटा। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ों में 256 नक्सलियों को मार गिराया और 1500 से अधिक नक्सलियों को सरेंडर करने पर मजबूर होना पड़ा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक देश को लाल आतंक से मु्क्त करने का डेडलाइन तय कर रखा है। बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज ने कहा कि 2025 इस क्षेत्र में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई में एक निर्णायक मोड़ साबित हुआ। आईजी सुंदरराज ने शनिवार को एएनआई को बताया कि 2025 में बस्तर डिविजन में विभिन्न मुठभेड़ों में 256 नक्सली मारे गए और 1500 से अधिक नक्सलियों ने सरेंडर किया। सरेंडर करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास का काम जारी है।सरकारी नीतियों के तहत पुनर्वास मीडिया से बात करते हुए आईजी ने कहा कि लगातार खुफिया जानकारी पर आधारित अभियानों ...