लोहरदगा, जनवरी 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय समीर तिर्की के नेतृत्व में नक्सलियों के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के दुर्गम इलाकों में पहुंचकर पुलिस ने ग्रामीणों से बात की। उनकी समस्याएं जानीं और लोगों को नक्सलियों की मदद नहीं करने को कहा। मौके पर डीएसपी समीर तिर्की ने ग्रामीणों से कहा कि पुलिस आप की साथी है और पुलिस को सहयोग करें। अपने बच्चों का पहाड़ी क्षेत्र स्थित उच्च विद्यालय मुंगो में नामांकन कराएं और अच्छी शिक्षा दिलाएं। उच्च शिक्षा के लिए लोहरदगा-रांची पढ़ने भेजें। शिक्षा से ही जीवन में बदलाव आएगा, जो नक्सली गति विधि में लिप्त हैं वह पुलिस के समझ आत्मसमर्पण करें। मुख्य धारा से जुड़ें। लोग राष्ट्र विरोधी और अपराधियों को शरण नहीं दें। अभियान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.