नई दिल्ली, फरवरी 6 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर तय समयसीमा से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नक्सल प्रभावित इलाकों की रणनीति को फाइनल टच देंगे। वह शनिवार को छत्तीसगढ़ में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें नक्सलवाद के खात्मे और उसके बाद विकास की जमीन तैयार करने के खाके पर अधिकारियों के साथ चर्चा होगी। अधिकारी इसे नक्सल ऑपरेशन को लेकर आखिरी और निर्णायक सुरक्षा समीक्षा मान रहे हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान अमित शाह का बस्तर दौरा भी हो सकता है। गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियानों की प्रगति, शेष चुनौतियों और अंतिम एक्शन प्लान पर केंद्रित होगी। अमित शाह के संभावित बस्तर दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है। बस्तर संभाग लंबे समय से नक्सल गतिविधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.