मुरादाबाद, फरवरी 23 -- विकास प्राधिकरण (एमडीए) कार्यालय में सोमवार को मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने मानचित्र स्वीकृति के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने की प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से बैठक की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि एनओसी हर हालत में निर्धारित समय के भीतर जारी कर दी जाए। लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण से जुड़े आवेदनों में विभिन्न विभागों की एनओसी समय पर न मिलने से आम नागरिकों और निवेशकों को परेशानी होती है। जिससे विकास कार्य प्रभावित होते हैं। लोगों को विभाग दर विभाग चक्कर काटने के लिए मजबूर होना पड़ता है। लिहाजा सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर निर्धारित समयसीमा के भीतर अपनी रिपोर्ट और अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करें। यदि किसी ...