रांची, अक्टूबर 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची में भवनों के नक्शा पास करने गड़बड़ी की शिकायत से जुड़े मामले पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने रांची नगर निगम से प्रगति रिपोर्ट मांगी है। चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने निगम को छह नवंबर तक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान अदालत ने रांची नगर निगम से नक्शा पास करने की प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति (स्टेटस रिपोर्ट) की जानकारी मांगी। इस पर निगम की ओर से समय की मांग की गई। अदालत ने निगम को निर्देश दिया कि अगली सुनवाई तक स्टेटस रिपोर्ट अवश्य दायर की जाए। मामले की अगली सुनवाई की तिथि 6 नवंबर निर्धारित की गई है। पूर्व में हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने रांची नगर निगम के प्रशासक को तलब कर यह पूछा था कि नक्शा पास करने का कार्य अत्यधिक धीमी गति से क्यों चल र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.