सहारनपुर, मार्च 18 -- नकुड़। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की चोरी कर लाई गई गाड़ी सहारनपुर रोड स्थित बंद गोदाम में काटी जा रही थी। हरियाणा पुलिस की टीम ने गोदाम पर छापा मारकर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से कई गाड़ियों की नंबर प्लेट, चेसिस नंबर व आर्मी से संबंधित संदिग्ध बक्से भी बरामद किए हैं। सोमवार दोपहर करीब एक बजे हरियाणा की यमुनानगर पुलिस की अपराध जांच शाखा (सीआईए) की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ सहारनपुर रोड स्थित बंद पड़े गोदाम पर छापा मारा। यहां तीन युवक गैस कटर से एक गाड़ी काट रहे थे। सीआईए इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि यमुनानगर निवासी लाभ सिंह ने अपनी गाड़ी हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में लीज पर दे रखी है। गाड़ी सोमवार सुबह करीब 4 बजे यमुनानगर से चोरी हो गई थी। पुलिस ने गाड़ी में लगे जीपीएस की मदद से गोदाम पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.