सहारनपुर, मार्च 19 -- नकुड़। थाना नकुड़ क्षेत्र के अम्बेहटा में एलआईयू बीट प्रभारी की जमकर पिटाई की गयी। बीट प्रभारी मिठाई फैक्ट्री में वर्कर्स का सत्यापन करने के लिये पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वहां के स्टाफ ने संदिग्ध समझकर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स बडी संख्या में मौके पर पहुंची। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अम्बेहटा के पास स्थित शम्भूगढ़ मे एक मिठाई बनाने की फैक्ट्री है। मंगलवार शाम वहां बाहरी व्यक्तियों की जांच करने एलआईयू बीट प्रभारी दीपक कुमार पहुंचे। उनको देखते ही फैक्ट्री मालिक और उसके बेटे ने स्टाफ के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट बढ़ती देख आनन फानन में उन्होंने डायल 112 को कॉल किया। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। सीओ, इंस्पेक्टर नकुड व अन्य फोर्स भी पहुंच ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.