कोडरमा, जनवरी 27 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंडल कारा, कोडरमा में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में मुख्य अतिथि मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित कुमार वैश ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने भीतर से नकारात्मक सोच को हटाकर सकारात्मक सोच विकसित करें और अपराध की दुनिया से निकलकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हों, ताकि स्वस्थ समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बंदियों को प्ली-बार्गेनिंग की जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से दोष स्वीकार कर सजा में कमी पाई जा सकती है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के स...