सहारनपुर, मार्च 29 -- नानौता खाद बीज की दुकान में नकब लगाकर चोर गल्ले में रखी 50 हजार की नगदी चुरा ले गए। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। नगर के मोहल्ला कानूनगोयान में लेखपाल सिंह पुत्र जगपाल सिंह की खाद बीज की दुकान है। लेखपाल सिंह ने बताया कि गुरुवार की शाम को वह किसी कार्य से बाहर गया हुआ था। शाम को दुकान उसके पुत्र कन्हैया ने बंद की थी। लेखपाल ने बताया कि शुक्रवार की सुबह को जब उसने दुकान खोली तो गल्ला खुला हुआ पड़ा था और गल्ले में रखी हुई 50 हजार रुपए की नगदी चोरी हो गई थी। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.