हरदोई, फरवरी 10 -- हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने दो घरों में धावा बोला। परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। यहां पर चार से पांच बदमाश एक घर में घुसे। जबकि कई बदमाश घर के बाहर खड़े रहे। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट की यह सनसनीखेज वारदात शाहाबाद कोतवाली इलाके के मलकपुर गांव में हुई। यहां के अनीस व अशफाक के घर में सुबह चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि इनके घर मे 4 से 5 बदमाश घुसे है। परिजनों को बंधक बनाया और उसके बाद घर के अलमारी आदि की चाभी लेकर बदमाश घर से 30 हजार की नगदी समेत लाखों के जेवर लूटकर फरार हो गए। मामले की सूचना पर शाहाबाद पुलिस के साथ सीओ शाहाबाद और एएसपी पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह पहुंचे। जानकारी पाकर एसपी अशोक मीणा भी मौके पर पहुंचे। एसपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.