अलीगढ़, फरवरी 6 -- हमलावरों ने व्यापारी को दुकान में घेर कर िकया हमला, सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा खैर, संवाददाता। कस्बा में अपनी दुकान पर बैठे युवक को दिनदहाड़े दुकान में घुसकर जानलेवा हमला व लाठी डंडों से पीटने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था और दुकान में घेरकर हमला किया। सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पीटाऔर लूट-पाट की। पुलिस ने तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहल्ला नई बस्ती के व्यापारी राहुल अग्रवाल पुत्र रामबाबू अग्रवाल ने बताया कि घटना बुधवार की शाम चार बजे की है। पीड़ित व्यापारी अपनी दुकान के भीतर बैठा था तभी नामजद आरोपित सौरभ व गौरव निवासी गांव बामोती अपने 15 से 20 अज्ञात साथियों के साथ दुकान में भीतर घुस आये सभी के हाथ में लाठी-डंडा और हाथ में लोहे का पंच व सरिया आदि लगे थे। उक्त युवक सौरव...