फतेहपुर, जनवरी 21 -- थरियांव।कानपुर-प्रयागराज हाईवे में नकाबपोश बदमाशों की लूटपाट का खुलासा को पुलिस की तीन टीम गठित हुई। होटल ढ़ाबों के सीसीटीवी खंगाला लेकिन अभी तक बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस मान रही है कि कई कैमरों में नकाबपोश कैद हुए है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। दनियालपुर उर्फ कमालीपुर मोड के पास दो बाइक सवार नकाबपोशों ने वृद्ध महजनी के साथ लूटपाट की थी। जेवरात छीनते हुए वृद्धा को धक्का देकर भाग निकले थे। मामले की छानबीन के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित हुई। पुलिस ने आम्बापुर-उसरैना के बीच करीब दस कैमरे खंगाले। उसरैना के पास ढ़ाबा में के कैमरा में नकाबपोश बाइक सवार कैद हुए। हाईवें किनारे स्थित दुकानों और कस्बा तक के कैमरों की छानबीन में पुलिस जुटी रही। लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक ठोस सुराग नहीं लगा है। थाना प्रभारी र...