गोरखपुर, फरवरी 10 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। नकहा रेलवे ओवरब्रिज पर सोमवार रात बिना सूचना के बैरिकेडिंग कर स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर जाने का रास्ता बंद कर दिया गया। इस कारण आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर एफसीआई गेट के पास सोमवार रात में पाइप लाइन डालने के लिए जेसीबी से खुदाई करके काम शुरू किया गया तो रास्ता बंद कर दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नकहा ओवरब्रिज का लोकार्पण किया तो लोगों को सुविधा मिलने लगी। बरगदवा चौराहे से फर्टिलाइजर की लेन से स्पोर्ट्स कॉलेज उतरने वाले ओवरब्रिज को जोड़ दिया गया है। इसी स्थान पर बैरिकेडिंग होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस ओवरब्रिज में रेलवे लाइन के ऊपर गर्डर चढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। मार्च तक यह कार्य पूरा हो जाएगा तो सुवि...