संभल, फरवरी 13 -- चन्दौसी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं को नकलमुक्त, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। गुरुवार को सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक व बाह्य केंद्र व्यवस्थापकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें परीक्षा संचालन से जुड़ी हर बारीकी पर निर्देश दिए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी। जनपद में कुल 77 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, 12 राजकीय, 35 अशासकीय सहायता प्राप्त और 30 वित्तविहीन विद्यालयों में परीक्षा होगी। कुल 51,427 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों...