रामपुर, फरवरी 5 -- यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए स्थानीय स्तर पर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत परीक्षा केंद्रों में नजर रखने के लिए छह उड़नदस्तों का गठन किया गया है। जो परीक्षा के दौरान लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखेंगे। इसके अलावा सीसीटीवी की निगरानी में होने वाली परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर पुलिस भी मौजूद रहेगी। साथ ही केंद्रों के सौ मीटर के दायरे में कोई फोटो स्टेट की दुकान नहीं खुलेगी। वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल में 25518 और इंटर में 21248 परीक्षार्थी समेत कुल 46766 परीक्षार्थी पंजीक़ृत हैं। 18 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग पूरी तरह से सक्रिय हो गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.